दुर्ग : RTE के तहत फर्जी तरीके से करवाना चाह रहे थे बेटे का एडमिशन , मामला सामने आते ही कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन , दोषियों के खिलाफ होगी क़ानूनी कार्यवाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, जिले में आरटीई शिक्षा के अधिकार के तहत दाखिले में फर्जीवाड़े की कई शिकायतें सामने आई हैं। इस पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आरटीई योजना के तहत प्रवेश संबंधी किसी भी शिकायत की गहनता से जांच करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े -भिलाई : अप्राकृतिक संबंध बनाने को लेकर उपजे विवाद में सोशल मीडिया फ्रेंड ने की थी युवक की हत्या, वेदांत शर्मा मर्डर केस में हुआ सनसनीखेज खुलासा..

 शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार, 2024-25 सत्र में एक भी गलत तरीके से भर्ती लेने पर पीड़ित अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक भुनेश्वर कुमार निनानवे और बनारसी सहनी ने अपने बच्चे के आरटीई में एडमिशन के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किये|

यह भी पढ़े -CG : जगदलपुर के दलपत सागर में अनियंत्रित होकर गिरी कार , भिलाई के युवक सहित 3 लोगो की हुई मौत , तीनों NMDC में थे पदस्थ..

 इसी आधार पर उन्होंने अपने बच्चे का आरटीई में दाखिला कराने के लिए कई स्कूलों में आवेदन किया। सभी आवेदनों में आधार नंबर एक ही है, लेकिन पता अलग-अलग है। दोनों अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए दस्तावेज दुर्ग एसपी को भेज दिए गए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7