भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला दुर्ग शहर में बढ़ते अपराध और अधिकांश अपराध स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की खराबी की समस्या से पूरी तरह वाकिफ हैं और इस दिशा में जितेंद्र शुक्ला ने कड़ा संज्ञान लिया है।
इस संबंध में एसपी ने दुर्ग भिलाई के सभी केबल ऑपरेटरों की बैठक बुलायी और उन्हें कड़ी फटकार लगायी| कहा की अगर हमें फिर से केबल की वायर की शिकायते मिलती हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" एसपी दुर्ग को कई थाने के जवानों और क्राइम टीमों ने रिपोर्ट दी थी की अपराध सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम भूमिका निभाते हैं|
जबकि केबल ओपेरटर उनकी शहर के सभी चौराहों पर लगे निगरानी कैमरों की केबल काट देते है. इन परिस्थितियों में, किसी अपराध के बाद निगरानी फुटेज अक्सर अनुपलब्ध होता है। इस शिकायत के अनुसार, दुर्ग SP ने आदेश दिया कि अपराधों को रोकने, अपराधियों को पकड़ने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए दुर्ग भिलाई शहर के विभिन्न बिंदुओं , चौक और चौराहों पर निगरानी कैमरे लगाए गए है| यदि हमें भविष्य में केबल व्यवधान के बारे में शिकायत मिलती है, तो हम संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करेंगे|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

