भिलाई : स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु सख्त कदम, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 20 वाहन चालकों से 70 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों के परिवहन में नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और वैन चालकों पर सख्त कार्यवाही की। कुल 20 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 70 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। 

वाहन चालकों को समझाइश दी गई और उन्हें सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने एवं सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

 यह कार्यवाही जिले के सभी स्कूलों में परिवहन करने वाले ऑटो/वैन और स्कूल बसों पर भी लागू की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सतीष ठाकुर और श्री एस.एल. लकड़ा के नेतृत्व में, यातायात उप निरीक्षक यशवंत राठौर, परिवहन उप निरीक्षक प्रभा तिवारी और उनकी टीम ने आज जिले के सेक्टर क्षेत्र के स्कूलों में निजी वाहन से स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो और वैन की जांच की। 

इस जांच में 20 वाहनों में परमिट, फिटनेस, बीमा और बिना लाइसेंस के मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 70 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। 

वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वे सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें, ओवरलोड बच्चों का परिवहन न करें, और अपने वाहनों के सभी कागजात पूरे रखें। यह संयुक्त कार्यवाही आगे भी जिले के सभी स्कूलों में संचालित होने वाले ऐसे वाहनों की चेकिंग और सत्यापन के लिए की जाएगी। स्कूल बसों में भी क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

इस प्रकार की सख्ती से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि रहे और कोई भी वाहन चालक नियमों की अवहेलना न कर सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7