नगर निगम के अधीन निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना अधिक रहती है, इसीलिए सभी इंजीनियरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। मुख्य कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को निरंतर चालू रखने के लिए नोडल अधिकारी दिनेश नेताम (कार्यपालन अभियंता) को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनसे 99933 21120 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, जावेद अली (7000830329) और दुर्गेश गुप्ता (9340874859) भी इस संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे।यह कदम नगर निगम की तत्परता और जिम्मेदारी को दर्शाता है, ताकि नागरिकों को बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान कम से कम असुविधा हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

