भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में बुधवार को एक अत्यंत चौंकाने वाली घटना घटित हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला 5 वर्षीय छात्र ने अचानक अपनी बैग से बंदूक निकालकर कक्षा तीन के एक छात्र पर गोली चला दी। गोली आसिफ नामक छात्र के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और तुरंत इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के समय स्कूल में प्रार्थना की तैयारी चल रही थी। आरोपी छात्र ने अपने बैग से ताना पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इस बीच, आरोपी छात्र एकलव्य और उसके पिता मुकेश यादव स्कूल प्रिसिंपल के चैंबर में मौजूद थे। घटना की जानकारी के दौरान मुकेश यादव ने अपने बेटे को हथियार सहित लेकर फरार हो गया, हालांकि घायल बच्चे के परिजन ने इस दौरान हथियार का मैगजीन छीन लिया।
इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की, और त्रिवेणीगंज पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी बच्चे और उसके परिजनों की तलाश कर रही है। स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है कि कैसे एक नर्सरी छात्र के पास इतनी खतरनाक वस्तु पहुंच गई। यह घटना सुरक्षा मानकों की गंभीर कमी को उजागर करती है और स्कूलों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की आवश्यकता को जोरदार तरीके से सामने लाती है।
माता-पिता और अभिभावक इस घटना को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं, और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग कर रहे हैं। यह घटना न केवल एक चिंताजनक स्थिति को जन्म देती है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

