चोरो के गजब कारनामे : सुने घर में घुसकर बीड़ी पी , पकोड़े तले , खाना खाकर आराम किया , फिर 6 घरों से लाखों के कैश-आभूषण चुराकर हो गए फरार , अब इसे क्या कहे चोरी करने आये थे या पिकनिक मनाने ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली , नोएडा में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ चुकी है कि उन्होंने शनिवार को पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 6 घरों को निशाना बनाया। सेक्टर 82 के पॉकेट 7 सोसाइटी में चोरों ने मेजबानों की तरह घर में प्रवेश किया। उन्होंने पहले आराम से घर में बीड़ी पी ,खाना बनाया, पकौड़े तले और खाए। जब पेट भर गया, तो घर में रखे आभूषण और कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। 


चोरी की यह घटना तब हुई जब सभी फ्लैट्स में रहने वाले लोग बाहर गए हुए थे। इस वारदात के दौरान, चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, सोसाइटी के फ्लैट नंबर 4/13 में रहने वाले श्रीराम त्रिपाठी ने बताया कि वह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान रविवार रात से सोमवार दोपहर के बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया।

अन्य पीड़ितों में सुधीर, शिखा गुप्ता, भावेंद्र, मनोज झा और शिव जी शामिल हैं। सभी ने दावा किया कि चोरों ने पहले रेकी की और फिर इन घटनाओं को अंजाम दिया।

फेस टू थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। इस वारदात के बाद लोग अपनी कीमती चीजें गंवाकर बेहद परेशान हैं और पुलिस की चौकसी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो सकते हैं।