शातिर शख्स ने 9 साल में 25 महिलाओं से की शादी , ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विधवाओं को बनाता था शिकार और पैसे लेकर हो जाता था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  मुंबई के पास नालासोपारा क्षेत्र में विधवा महिलाओं को ठगने वाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम फिरोज नियाजी शेख है, जिसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके करीब 25 महिलाओं को अपना शिकार बनाया।

रुपयों और जेवरात की ठगी का आरोप

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के अनुसार, आरोपी फिरोज नियाजी शेख ने कल्याण इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आरोप है कि उसने महिलाओं को शादी के बहाने अपने जाल में फंसाया और उनके लाखो  रुपए और जेवरात हड़प लिए। शेख ने कई महिलाओं से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है और यहां तक कि महाराष्ट्र के पुणे में चार महिलाओं से शादी भी की है। इसके अलावा, आरोपी पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं और वह अब तक छह बार जेल जा चुका है।

ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से संपर्क

पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था और फिर उनकी वित्तीय स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें ठगता था।आरोपी 2015 से इस कृत्य को कर रहा है| एक बार ठगी के शिकार होने के बाद, एक महिला ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि फिरोज शेख ने उससे 6 लाख 50 हजार 790 रुपए की ठगी की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बनाई जाल और आरोपी को पकड़ा

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आरोपी का कोई फोन नंबर या स्थायी पता उपलब्ध नहीं था। इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक महिला प्रोफाइल बनाई और आरोपी से संपर्क साधा। बातचीत के दौरान पुलिस ने उसे कल्याण में मिलने के लिए बुलाया। आरोपी इस जाल में फंस गया और जैसे ही वह निर्धारित स्थान पर पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

कैश और अन्य सामान की बरामदगी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से 3 लाख 21 हजार 490 रुपए नगद, कई महिलाओं के एटीएम कार्ड, चेक बुक, छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, महिलाओं के डॉक्यूमेंट्स और सोने-चांदी के गहने बरामद किए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी ने केवल 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना

मुंबई पुलिस की इस प्रभावशाली कार्रवाई ने महिलाओं को धोखाधड़ी के जाल से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की तत्परता और कार्यक्षमता कितनी महत्वपूर्ण है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7