95 साल की बुजुर्ग पर बहू की बर्बरता : जमींन विवाद में 95 साल की बुजुर्ग सास को लाठी से पीटती रही बहू , बेटा पास ही चारपाई पर बैठा यह सब देखता रहा फिर ईलाज के दौरान हो गयी महिला की मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मप्र , भिंड जिले के बरासों क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोने की मोहरें और जमीन बंटवारे को लेकर 95 साल की बुजुर्ग सास पर उसकी छोटी बहू ने लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब बहू अपनी सास को लाठी से पीट रही थी, तब बुजुर्ग मां का बेटा पास ही चारपाई पर बैठा यह सब देखता रहा।

इलाज के दौरान हुई बुजुर्ग महिला की मौत

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। 95 वर्षीय सुखदेवी बघेल, पत्नी रामनाथ बघेल, खैरोली थाना बरासों की निवासी थी। सुखदेवी के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा कल्याण बघेल और छोटा बेटा कालीचरण बघेल। सुखदेवी पिछले 30-35 सालों से बड़े बेटे कल्याण बघेल के साथ रह रही थी। शुक्रवार की सुबह सुखदेवी अपनी चारपाई पर लेटी हुई थी, तभी छोटे बेटे कालीचरण बघेल की पत्नी लीला बघेल ने सोने की मोहरें और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद किया और लाठी उठा लाई और सास पर हमला कर दिया।

कालीचरण अपनी मां के पास चारपाई पर बैठा रहा जबकि उसकी पत्नी लीला अपनी सास को पीट रही थी। मारपीट के बाद कालीचरण अपनी मां को भतीजे बृजेश के साथ गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया परन्तु इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। नाती बृजेश पुत्र कल्याण बघेल की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7