दुर्ग: कॉलेज छात्रो के लिए खुशखबरी , अब नई शिक्षा नीति में (AI )आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की करेंगे पढ़ाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में नई शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। अब दुर्ग संभाग के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में इस बार सबसे खास बात यह होगी कि बीए के छात्र भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर सकेंगे। इस नई पहल के अंतर्गत,  विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर सेमेस्टर परीक्षा के साथ-साथ उनके पसंद के विषयों का चुनाव करने की  स्वतंत्रता होगी|

नई शिक्षा नीति का प्रभाव

उच्च शिक्षा विभाग ने इस वर्ष से स्नातक स्तर पर वैल्यू एडेड और जेनरिक इलेक्टिव विषयों की सूची जारी की है, जिसमें छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता होगी। अब, विद्यार्थियों को सोशल मीडिया मार्केटिंग, स्टॉक मार्केट, डिजिटल मार्केटिंग, और डेटा एनालिसिस जैसे आधुनिक विषयों के साथ-साथ बस्तर आर्ट और पब्लिक हाइजीन जैसे अनोखे विषय भी पढ़ने का अवसर मिलेगा।

वैल्यू एडिशन कोर्स की सूची

इस वर्ष हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा शामिल किए गए कुछ महत्वपूर्ण वैल्यू एडिशन कोर्स इस प्रकार हैं:

- सोशल मीडिया मार्केटिंग

- डिजिटल मार्केटिंग

- डेटा एनालिसिस

- हर्बल प्लांट एंड ह्यूमन हेल्थ

- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

- केमिस्ट्री इन डेली लाइफ

- कॉन्सेप्ट ऑफ बिजनेस

- स्टॉक मार्केट

- कत्थक डांस

- बस्तर आर्ट

- इमोशनल इंटेलिजेंस

- डिजास्टर मैनेजमेंट

- आर्ट ऑफ बीइंग हैपी

- स्ट्रेस मैनेजमेंट

- केयर ऑफ एल्डर

- लाइब्रेरी इंफार्मेशन

- म्यूजिक, स्पोर्ट्स एंड हेल्थ लाइफ

- पब्लिक हेल्थ हाइजीन

- संभाषण कौशल

नए शिक्षा पैटर्न की शुरुआत

संभाग के 161 कॉलेजों में लागू नई शिक्षा नीति से पढ़ने और पढ़ाने का पैटर्न पूरी तरह बदल जाएगा। पहले जिन विषयों को फाउंडेशन कोर्स में शामिल किया जाता था, वे अब एबिलिटी इनहैंसमेंट कोर्स (AIC) के अंतर्गत आएंगे। पर्यावरण विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी जैसे कोर्स अब अनिवार्य रूप से चुने जाने वाले होंगे।

छात्रों के लिए नए अवसर

नई शिक्षा नीति के तहत, सत्र की शुरुआत के साथ नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पांच प्रकार के कोर्स में विभाजित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी जेनरिक इलेक्टिव और वैल्यू एडेड विषयों की सूची से छात्रों को बेहतरीन विषयों का चयन करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे मौजूदा इंडस्ट्रीज की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकेंगे।

इस नई शिक्षा नीति के लागू होने से दुर्ग संभाग के छात्रों को न केवल परंपरागत विषयों में ज्ञान प्राप्त होगा, बल्कि वे आधुनिक और व्यावहारिक विषयों में भी विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित होगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7