भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक नशे में धुत कार चालक के कारण एक बछिया की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी व्यक्ति ने मंगलवार, 2 जून को सुपेला से राधिका नगर तक करीब 2 किलोमीटर तक एक बछिया को घसीटा। इस घटना से बछिया को गंभीर चोटें आईं और उसके अंदरूनी अंग बाहर आ गए। बछिया का एक पैर कार के पिछले चक्के में फंस गया था।
पशुसेवको ने थाने में FIR दर्ज करवाई। आरोपी चालक का नाम मनोहर प्रकाश बताया जा रहा है जो की नशे में इतना धुत था कि उसे इस घटना की भनक भी नहीं लगी या उसने जानबूझकर बछिया को घसीटा। जैसे ही कार राधिका नगर, भिलाई के दाऊ बड़ा तालाब के पास पहुंची, लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, परंतु चालक गाड़ी नहीं रोक रहा था।
आरोपी एक वाइट स्विफ्ट डिजायर कार को चला रहा था । अंततः लोगों ने किसी तरह चालक को रोका। आक्रोशित लोगों ने पहले कार चालक पर हमला कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को थाने ले जाया गया।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने बछिया का फंसा हुआ पैर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद बछिया का पैर कार का चक्का खोलने के बाद निकला। गाय की हालत देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। बछिया के अंदरूनी अंग बाहर आ गए थे और उसके पैरों, पेट और शरीर पर कई गहरे घाव हो गए थे।
पशुसेवको ने पुलिस की मदद से बछड़े को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही बेजुबान ने अत्यधिक दर्द के कारण दम तोड़ दिया। बछिया की मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया और फिर गौठान में अंतिम संस्कार किया गया।
पशुसेवकों ने आरोपी के खिलाफ सुपेला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा और छत्तीसगढ़ पशु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी कार चालक नशे की हालत में था और ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।
इस घटना ने समाज में एक नई बहस छेड़ दी है कि कैसे नशे में धुत ड्राइविंग और पशु क्रूरता के मामलों को सख्ती से निपटा जाए। भिलाई की इस दुखद घटना ने एक बार फिर हमें याद दिलाया है कि पशुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण है और हमें अपने समाज में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

