भिलाई : चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ युवक , गेट से बाहर झांकते वक्त पैर फिसलने की वजह से हुआ हादसा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिरने की घटना सामने आई है| धर्मेंद्र सतनामी नामक 18 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वह झांसी से खरसिया जा रही ट्रेन में सफर कर रहा था और भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास गेट से बाहर झांकते वक्त उसका पैर फिसल गया।

हादसे के समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। धर्मेंद्र के गिरते ही यात्रियों ने तुरंत शोर मचाया और ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया। यात्रियों ने फौरन घायल धर्मेंद्र को उठाकर नजदीकी अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

धर्मेंद्र, जो जांजगीर-चांपा जिले के खैरमुड़ा गांव का निवासी है, रोजी-रोटी के लिए झांसी गया हुआ था और घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। इस घटना में यात्रियों की सजगता और तत्परता से युवक की जान बच गयी| ट्रेन में सफर करते समय सावधानी बरतने की जरूरत पर भी यह घटना जोर देती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7