भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के कुम्हारी थाना अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक बीकॉम की छात्रा और एक शादीशुदा युवक ने अपनी जान ले ली। इन घटनाओं में अलग-अलग कारणों ने इन लोगों को आत्मघात की ओर धकेला।
पहली घटना में, परसदा निवासी 19 वर्षीय ललिता साहू, जो बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, ने अपनी वार्षिक परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद आत्मघात कर लिया। कई दिनों से परीक्षा के परिणाम से परेशान ललिता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को ललिता के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा कि "मां मुझे माफ करना, मैं गलती कर रही हूं।"
दूसरी घटना शिव नगर वार्ड में घटित हुई, जहां 40 वर्षीय कैलाश सागर ने फांसी लगा ली। पुलिस को परिजनों ने बताया कि कैलाश लंबे समय से लकवे की बीमारी से ग्रसित था और इसके चलते वह मानसिक रूप से बहुत परेशान था। इससे पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

