डोंगरगढ़ : रात के अँधेरे में युवक ने किया गाय के साथ दुष्कर्म , मामला सामने आने पर पुलिस ने किया आरोपी को किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ के धार्मिक शहर डोंगरगढ़ से एक बेहद अपमानजनक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने गाय के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगांव का है।

यह भी पढ़े -मेहंदी लगे हाथों से महिला डॉक्टर ने बेडरूम में पार्षद प्रेमी को बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया , वजह जानकार रह जायेंगे हैरान...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव के चौक में आरोपी टंकेश्वर कवर ने एक गाय के साथ दुष्कर्म किया, जिसे कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने लगा, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। यह घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता डोंगरगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी टंकेश्वर कवर को गिरफ्तार कर लिया और पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और हिंदू संगठन के दबाव के चलते, इस मामले को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घृणित घटनाओं से गांव की शांति और धार्मिक सद्भाव को ठेस पहुंचती है। इस मामले की जांच जारी है, और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। समाज में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने और कड़े कानून लागू करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7