मेहंदी लगे हाथों से महिला डॉक्टर ने बेडरूम में पार्षद प्रेमी को बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया , वजह जानकार रह जायेंगे हैरान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छपरा, बिहार के मढ़ौरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला डॉक्टर ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि उनके बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। प्रेमी ने शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए और फिर विवाह से मुकर गया, जिससे नाराज होकर डॉक्टर ने यह कदम उठाया।

घटना का समय और स्थान

घटना के अनुसार, पीड़ित का नाम वेद प्रकाश है, जो मढ़ौरा वार्ड 12 का पार्षद है। वेद प्रकाश एक युवती से प्रेम करता था और दोनों शादी करने वाले थे। तारीख और समय तय हो चुके थे। 30 जून को शादी होनी थी, लेकिन वेद प्रकाश शादी के लिए नहीं आया, जिससे युवती क्रोधित हो गई।

घटना की परिस्थितियाँ

सोमवार, 1 जुलाई को युवती ने वेद प्रकाश को फोन कर अपने घर बुलाया और उसे बेडरूम में ले गई। वहाँ उसने वेद प्रकाश का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवती का कहना है कि वेद प्रकाश ने शादी का वादा तोड़ा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद उसने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपित महिला डॉक्टर

आरोपित महिला डॉक्टर छपरा के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। उसने बताया कि उनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वेद प्रकाश ने शादी का वादा किया था। लेकिन वेद प्रकाश ने शादी से इनकार कर दिया और बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। डॉक्टर का कहना है कि उसने दो बार गर्भपात भी कराया था।

पुलिस की कार्रवाई

लेडी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कहा कि उसने यह कदम उठाया ताकि वेद प्रकाश किसी और लड़की के साथ इस तरह का धोखा न कर सके। पुलिस ने लेडी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7