भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , अंजोरा चौकी के अंतर्गत सोमवार रात करीब 9.30 बजे एक खौफनाक घटना घटी। रिसाली निवासी पवन कसेर (24 वर्ष) और एक युवती कार में राजनांदगांव से लौट रहे थे, इसी बीच किसी कारणवश रसमड़ा ब्रिज के पास पवन ने कार रोकी | तीन बाइक सवार उसी समय वहां पहुंचे और बदमाशों ने उन पर हमला किया।
घटना का विवरण
बदमाशों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिस पर पवन ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने पवन के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पवन जमीन पर गिर गया जबकि युवती किसी तरह अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागने लगी।
समय पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम
गनीमत रही की इसी दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की एक पेट्रोलिंग टीम उस रास्ते से गुजर रही थी। उन्होंने युवती को भागते देखा और तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। टीम ने बिना समय गवाएं तीनों आरोपियों - भावेश राव, आकाश निर्मलकर (पिता शिव निर्मलकर) और दीपक यादव (पिता लक्ष्मण यादव) - को पकड़ लिया।
चिकित्सा सहायता और पुलिस कार्रवाई
टीम ने पवन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को अंजोरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और घायलों को सहायता प्रदान की।मामले में पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया किसी देवदूत की तरह मौके पर पहुंची और किसी बड़ी अप्रत्याशित घटना को होने से रोका साथ ही घायल युवक की जान बचाई |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

