भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव ने किया। उन्होंने इस अवसर पर एक शिशु को आईएफए और विटामिन ए का सिरप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि वे शिशुओं की उचित देखभाल करें और स्वयं के खान-पान पर भी ध्यान दें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार समय-समय पर शिशुओं का टीकाकरण कराना चाहिए ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें।
यह भी पढ़े -दुर्ग : युवक की लोहे के तार से गला दबाकर निर्मम हत्या , पारिवारिक विवाद के चलते की गयी युवक की हत्या, परिवार के एक सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में , तीन अन्य शक के घेरे में...
इस कार्यक्रम में जिला स्तर के प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी शामिल थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. एचके साहू, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा जैन, हास्पिटल कंसल्टेंट, और आरएमएनसीएच ए कंसल्टेंट ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और अभिभावकों को शिशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करना और आवश्यक टीकाकरण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विटामिन ए और आईएफए का नियमित सेवन शिशुओं के समग्र विकास में सहायक होता है। उन्होंने शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की और माता-पिता को इसके महत्व के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, "शिशु हमारे भविष्य का आधार हैं। उनकी अच्छी सेहत और सही देखभाल हमारे समाज की मजबूती के लिए आवश्यक है।" उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि वे अपने शिशुओं को सभी आवश्यक टीके दिलवाएं और पोषण का विशेष ध्यान रखें।
शिशु संरक्षण माह के तहत आने वाले दिनों में जिले में कई जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक माता-पिता इस मुहिम से जुड़ सकें और अपने शिशुओं की सेहत का ध्यान रख सकें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

