पति की शराब छुड़ाने की कोशिश में पत्नी का दर्दनाक अनुभव, तांत्रिक ने आत्माओ का डर दिखाकर साजिश की और लूट ली महिला की आबरू , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगा। एक 30 साल की महिला ने अपने पति की शराब की लत छुड़ाने के प्रयास में ऐसी गलती कर दी कि अब उसे इसका पछतावा पूरी जिंदगी रहेगा।

ग्वालियर जिले के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाली इस महिला के पति को शराब की गंभीर लत थी। महिला ने कई बार अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन हर प्रयास विफल रहा। इसी बीच, उसे किसी ने बताया कि एक तांत्रिक, हर नारायण राजौरिया, कई लोगों की शराब छुड़वा चुका है। उम्मीद की किरण देखकर महिला अपने पति को लेकर 4 जुलाई को उस तांत्रिक के पास पहुंची।

तांत्रिक की चालाकी और महिला का शोषण

तांत्रिक ने पहले महिला के पति को अलग कमरे में ले जाकर पूजा-पाठ का नाटक किया। इसके बाद उसने महिला से कहा कि उसके पति पर भूत-प्रेत का साया है, जिसे भगाने के लिए उसे भी पूजा करनी होगी। महिला ने अपने पति की भलाई के लिए तांत्रिक की बात मान ली और उसके साथ दूसरे कमरे में चली गई। वहां, तांत्रिक ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

डर और धमकी का खेल

घिनौनी हरकत के बाद, तांत्रिक ने महिला को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह बुरी आत्माओं को उस पर और उसके पति पर छोड़ देगा, जो दोनों की जिंदगी बर्बाद कर देंगी। डर के मारे महिला ने किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन तांत्रिक उसे बार-बार फोन कर परेशान करने लगा। आखिरकार तंग आकर, महिला ने सारी बात अपने पति को बता दी।

न्याय की राह

पति को सच्चाई पता चलते ही, वह अपनी पत्नी को लेकर पुलिस थाने पहुंचा और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक हरनारायण राजौरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7