भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सांप को देखते ही लोग अक्सर डर के मारे कोसों दूर भाग जाते हैं, लेकिन कल्पना कीजिए, अगर सांप आपकी पैंट में ही घुस जाए तो क्या होगा? यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। थाईलैंड में ऐसा ही एक वाकया सच में हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना का वीडियो
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @unikinfold नामक अकाउंट से साझा किया गया है। अब तक इस वीडियो को लगभग 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो को देखकर तमाम लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विडियो देखे -
थाईलैंड का मामला
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा सांप सोते हुए व्यक्ति की शॉर्ट्स में घुसा हुआ है। व्यक्ति जस का तस लेटा हुआ है, जबकि रेस्क्यू टीम के स्नेक कैचर उसके अंडरवियर से सांप को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना थाईलैंड के रेयॉन्ग की बताई जा रही है। रात में बॉक्सर पहनकर सोए व्यक्ति को अचानक अपने बॉक्सर के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। पहले उसे लगा कि कोई शरारत कर रहा है, लेकिन जल्दी ही उसे एहसास हुआ कि उसके बॉक्सर में सांप घुसा हुआ है।
सांप को बाहर निकालने की प्रक्रिया
सांप के पैंट में होने का पता चलते ही व्यक्ति ने अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी। दोस्त ने पैंट के अंदर झांककर देखा और पाया कि सच में सांप बॉक्सर के अंदर है। उसने व्यक्ति को हिलने-डुलने से मना किया। व्यक्ति ने हिम्मत जुटाई और शांत होकर लेटा रहा। इसके बाद उसके दोस्त ने स्नेक कैचर्स को बुलाया। रेस्क्यू टीम ने आकर सावधानीपूर्वक सांप को शॉर्ट्स से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद पता चला कि वह सांप एक खतरनाक किंग कोबरा था। सांप को सुरक्षित निकालकर एक बैग में रखकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
इस अद्भुत और खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

