भिलाई : युवती ने अपने घर में की आत्महत्या,पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, आत्महत्या का कारण अज्ञात....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग , भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर की 19 वर्षीय दिव्या वर्मा ने रविवार रात 11.30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदय विदारक घटना का खुलासा सोमवार को हुआ। 

परिवार और पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिव्या के शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

दिव्या की आत्महत्या ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। सभी लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं और दिव्या के परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके साथ हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दिव्या के इस कदम के पीछे की वजहों को समझने का प्रयास कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7