बर्बरता की हदे पार : बेटी के साथ क्लास मेट नाबालिग किशोर को कोल्डड्रिंक पीता देख वकील पिता ने किशोर को किया अगवा , किशोर के होंठ और कान प्लास से खींचे, उसके गुप्तांगों पर लातें मारीं,, शरीर पर डंडे और सरिया बरसाए...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कानपुर के बिठूर इलाके में शुक्रवार की रात एक 17 वर्षीय किशोर को अगवा कर उसे बर्बर यातनाएं दी गईं। अपराधियों ने किशोर के होंठ और कान प्लास से खींचे, उसके गुप्तांगों पर लातें मारीं, और उसके शरीर पर डंडे और सरिया बरसाए। पुलिस ने न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि उसे मुक्त भी कराया। किशोर को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस मामले में अपहरण और अन्य धाराओं के तहत वकील ब्रज नारायण और उसके साथी तेज नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वकील की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए, अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर हंगामा किया और कार्य बहिष्कार की घोषणा की।

पीड़ित किशोर का वीडियो हुआ वायरल

किशोर को अपहरण के बाद एक फॉर्म हाउस में रखा गया था। इस मामले में किशोर से पूछताछ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किशोर की आवाज कांप रही है, होंठ सूजे हुए हैं और कान के पास से खून बह रहा है। इस घटना में सात-आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। 

बताया जा रहा है कि अपहरण कार से हुआ था। यह बात सामने आई है कि वकील के परिवार की एक लड़की के साथ किशोर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए देखा गया था, जिसे इस बर्बरता का मुख्य कारण माना जा रहा है।

वकीलों का हड़ताल और नौ घंटे का हंगामा

बताया जा रहा है कि आरोपित वकील लायर्स एसोसिएशन का पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुका है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद, अधिवक्ताओं ने कचहरी में हड़ताल की घोषणा की और पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर नारेबाजी की। सुबह दस बजे से ही हंगामा जारी रहा। पुलिस ने कई बार समझाने की कोशिश की, मगर अधिवक्ता नहीं माने। नौ घंटे के बाद, मामले की तीन दिन में जांच कराने और अधिवक्ता की ओर से मुकदमा दर्ज करने पर सहमति बनी।

किशोर का इलाज जारी

हैलट अस्पताल में किशोर का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है लेकिन उसे मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। परिवार और दोस्तों का कहना है कि किशोर अभी भी उस खौफनाक रात की यादों से उबरने की कोशिश कर रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7