दुर्ग : युवक की कुल्हाड़ी से हत्या: पुरानी रंजिश और गाली-गलौज बना जानलेवा, पुराने विवाद का हुआ दर्दनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मुडपार गांव में रविवार शाम को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 29 वर्षीय सौरभ साहू ने 33 वर्षीय देवेन्द्र साहू को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना धमधा थाना क्षेत्र में हुई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुराने विवाद का दर्दनाक अंजाम

दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी और पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। रविवार को, जब देवेन्द्र ने सौरभ को देखा, तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर सौरभ ने भी पलटकर गाली दी और झगड़ा बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। गुस्से में भरे सौरभ ने घर से कुल्हाड़ी लाकर देवेन्द्र पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे देवेन्द्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का हंगामा और पुलिस की कार्रवाई

मृतक के परिवार वालों ने इस घटना के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति को काबू में किया। देवेन्द्र के भाई तिलेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव में सन्नाटा

इस घटना ने मुडपार गांव में सन्नाटा फैला दिया है। गांव के लोग इस दुखद घटना से सदमे में हैं और पुरानी रंजिश का यह जानलेवा अंजाम सभी के लिए एक सबक बन गया है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7