सीमा हैदर की तरह अपने प्यार के खातिर दो बच्चों को छोड़कर पकिस्तान से भारत आई महविश ने दो बच्चो के पिता रेहमान से किया निकाह....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :चूरू, राजस्थान , प्यार न सीमाएं देखता है, न सरहदें। सीमा हैदर की चर्चित प्रेम कहानी के बाद, अब एक और पाकिस्तानी दुल्हन ने भारत में अपने प्रेम की नई कहानी लिखी है। पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली 25 वर्षीय मेहविश ने अपने सभी बंधनों को तोड़कर भारत का रुख किया और राजस्थान के चूरू जिले के पिथिसर गांव निवासी रहमान से निकाह किया, जो दो बच्चों के पिता हैं।

मेहविश इस्लामाबाद में अपनी बहन के घर रहती थी। उसने अपने प्यार के लिए अपने दो बच्चों को भी छोड़ दिया। दूसरी ओर, रहमान की पहली पत्नी फरीदा, अपने बच्चों के साथ अपने मायके भादरा में रहती हैं। मेहविश के ससुराल वाले उसे वाघा बॉर्डर से रतननगर थाने लाए, जहां उसके दस्तावेजों की जांच की गई।

मेहविश की कहानी

लाहौर में जन्मी मेहविश की जिंदगी कभी आसान नहीं रही। जब वह दो साल की थी, उसकी मां का देहांत हो गया, और 15 साल पहले उसके पिता जुल्फीकार की भी मृत्यु हो गई। 12 साल पहले, वह अपनी बहन साहिमा के पास इस्लामाबाद आ गई थी, जहां उसने ब्यूटी पार्लर का काम सीखा और पिछले 10 सालों से यही काम कर रही थी। 

साल 2006 में मेहविश की शादी बादामी बाग के एक व्यक्ति से हुई थी, जिससे उसे दो बेटे हैं। शादी के बाद, उसके पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली, जिससे उनका 2018 में तलाक हो गया।

इमो पर शुरू हुआ प्यार

चार साल पहले, जब मेहविश अकेली जिंदगी जी रही थी, उसकी मुलाकात इमो पर चूरू निवासी 30 वर्षीय रहमान से हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और उनका प्यार बढ़ता गया। मेहविश ने अपनी बहन और बहनोई से बात कर रहमान को शादी के लिए प्रपोज किया। 

साल 2022 में मेहविश और रहमान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस पर शादी की, जब रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय कर रहा था। साल 2023 में मेहविश उमरा के लिए मक्का गई, जहां रहमान भी पहुंचा और दोनों ने मक्का में निकाह कर लिया।

रहमान की पारिवारिक स्थिति

चूरू के रतन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिथिसर के रहने वाले रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। रहमान दो भाइयों में बड़े हैं। उनका छोटा भाई सलीम गांव में ही रहता है और खेती-बाड़ी और परचून की दुकान चलाता है। उनके पिता अली शेर पशुपालन और खेती-बाड़ी करते हैं। 

रहमान की शादी साल 2011 में भादरा की फरीदा से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई, जिससे फरीदा अपने मायके में रहने लगीं।जिसके बाद अब महविश अपने पति के पास भारत आई है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7