राजधानी में डिलीवरी ब्वाय को काटने वाले पिटबुल मामले में पुलिस ने किया मालिक को गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में घटी एक गंभीर घटना ने सबका ध्यान खींचा है। 12 जुलाई को डिलीवरी ब्वाय सलमान खान पर दो पिटबुल डॉग ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब सलमान खान, डॉ. संध्या राव के घर वॉल पेपर डिलीवर करने आए थे। जैसे ही सलमान ने मेनगेट खोला और घर के अंदर कदम रखा, दोनों पिटबुल डॉग्स ने उन पर अटैक कर दिया। 

यह भी पढ़े-CG: राजधानी में डॉक्टर के घर पार्सल छोड़ने आये डिलीवरी बॉय पर पिटबुल का हमला , एक ने डिलीवरी बॉय के हाथों को जबड़े में दबोच लिया, जबकि दूसरा उसके पैरों को नोंचता रहा, किया लहूलुहान...

कुत्तों ने सलमान के एक पैर और हाथ को बुरी तरह से नोंच डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गए। अपनी जान बचाने के लिए सलमान घर से बाहर भागे, लेकिन कुत्ते भी उनके पीछे-पीछे बाहर आ गए और उन्हें काटने लगे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

इस मामले में पिटबुल डॉग्स के मालिक अक्षय राव के खिलाफ खम्हारडीह थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने शनिवार को अक्षय राव को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

यह घटना पशु नियंत्रण और पालतू जानवरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। समाज में पालतू जानवरों के प्रति जिम्मेदारी और उनके उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता को उजागर करती है। स्थानीय लोग और पीड़ित सलमान के परिवार के सदस्य अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7