पति के मौत के बाद देवर संग रह रही कलयुगी मां ने नाजायज रिश्ते में रोड़ा बन रहे अपने तीन बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला, बड़े बेटे ने भागकर बचाई अपनी जान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला, जबकि चौथा बच्चा किसी तरह से बच गया। पति की मौत के बाद महिला अपने देवर के साथ रह रही थी।

वारदात का विवरण

औरैया जिले में एक मां ने अपने बच्चों को बंबा (छोटी नहर) के किनारे ले जाकर तीन बच्चों को पानी में डुबोकर मार दिया। चौथे बच्चे को किसी तरह से बचने में सफलता मिली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 मौत की वजह

यह घटना औरैया कोतवाली और फफूंद थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित है। प्रियंका नाम की महिला, जिसके पति की डेढ़ साल पहले मृत्यु हो चुकी थी, अपने चार बच्चों के साथ अपने चचेरे देवर के साथ रह रही थी। गुरुवार सुबह, वह अपने चारों बच्चों को लेकर केशमपुर घाट नब्बे के पास पहुंची और अपने बच्चों को पानी में डुबोने का प्रयास किया। इस प्रयास में चार, पांच और डेढ़ साल के तीन बच्चों की मौत हो गई। बड़ा बच्चा, जिसकी उम्र 6 साल है, किसी तरह से बच गया।

देवर से प्रेम संबंध

प्रियंका का देवर उसे चाहता था, लेकिन बच्चों को अपने साथ रखने को लेकर राजी नहीं था। जो उसके नाजायज रिश्ते में रोड़ा बन रहे थे| इस वजह से रोज़ विवाद होता था। घटना से पहले, देवर से कहासुनी के बाद प्रियंका ने गुस्से में आकर बच्चों की हत्या कर दी। प्रियंका बच्चों को लेकर घर से भाग गई और कहा कि 'हम मरने जा रहे हैं।' फिर वह बच्चों को नदी किनारे ले गई और तीन को डुबोकर मार डाला। बड़ा बेटा बच निकलने में सफल रहा।

पुलिस की कार्रवाई

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी महिला प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बच्चे से भी पूछताछ कर रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7