छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज : वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे पहला अनुपूरक बजट पेश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सदन के शुरुआत में चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सत्र के दौरान, प्रश्न काल में मुख्यमंत्री विष्णुसाय विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। आज का मुख्य आकर्षण वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया जाने वाला पहला अनुपूरक बजट है, जिस पर मंगलवार को चर्चा और पारण होगा। यह पांच दिवसीय सत्र काफी महत्वपूर्ण और हंगामेदार रहने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर घेरने की पूरी रणनीति तैयार की है। रविवार रात को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में इस रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बलौदाबाजार कांड, मलेरिया, डायरिया जैसे मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, और गोठनों को बंद करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी सदन में चर्चा होगी।

विपक्ष ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है, जिससे यह सत्र और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए यह सत्र कई महत्वपूर्ण निर्णयों का गवाह बनने वाला है, जो राज्य के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7