भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सिमगा तहसील के देवरीडीह डैम के टूटने से चार गांवों - दरचूवा, खंडवा, गणेशपुर और बैकोनी - में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार को हुए इस हादसे के बाद SDRF और होम गार्ड की टीम ने तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाया और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गणेशपुर में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों को विश्रामपुर गांव में शिफ्ट किया गया है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर शामिल हैं, जहां भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अतिवृष्टि की इस चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
बाढ़ की स्थिति और बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बोट और अन्य साधनों का प्रबंध किया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7


