CG : 500 रूपये में सिलेंडर का वादा जल्द ही पूरा करेगी साय सरकार , बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में CM साय के बोल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , बुधवार को राजधानी के दीनदयाल ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत साय कैबिनेट के मंत्री और प्रदेशभर से आए 1500 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए।

चुनावी रणनीति और कामकाज की समीक्षा

बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों में किए गए कामकाज का रिव्यू किया गया। इस समीक्षा की रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता का भरोसा और वादों की पूर्ति

मुख्यमंत्री साय ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने न केवल राज्य में सत्ता हासिल की, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा भी जीता है। चुनाव के दौरान किए गए कई वादों को समय से पहले पूरा किया गया है और जो वादे अब तक अधूरे हैं, उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने के वादे का उल्लेख किया और इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्यमंत्री साय ने भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में शराब घोटाले के कारण जो समस्याएं उत्पन्न हुईं, उन्हें बदल दिया गया है। कोयला से संबंधित गतिविधियों के लिए ऑफलाइन सिस्टम हटाकर ऑनलाइन प्रक्रिया लागू की गई है।

 पिछली सरकार द्वारा किए गए शराब, कोयला घोटाला, महादेव ऑनलाइन बैटिंग ऐप जैसे घोटालों को जीरो टॉलरेंस में रखा गया है।इस बैठक में भाग लेने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विश्वास जताया और पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य पार्टी की नीतियों को मजबूती देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना था।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7