CG : महिला की शराब की आदत बनी मौत का कारण: पति ने की बर्बर पिटाई, पत्नी ने चार दिन तक दर्द से तड़पकर तोड़ा दम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायगढ़ के आदिवासी थाना क्षेत्र अंतर्गत लैलूंगा में शराब से जुड़ी घटनाएं आम होती जा रही हैं। इसी बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब की आदी पत्नी की उसके पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी ने चार दिनों तक दर्द से तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शिवा माझी, उम्र 27 वर्ष, ग्राम नवापारा ठाकुरपोडी थाना कापू, जिला रायगढ़ का निवासी है। उसे 17 जुलाई की शाम 7 बजे उसकी चचेरी बहन शिवरात्रि के पति जेठू राम द्वारा फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन अत्यधिक शराब के नशे में थी और उनके बीच झगड़ा हो गया था।

हत्या का क्रूर खुलासा:

शिवरात्रि के पति जेठू राम ने बताया कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में उसने बांस के डंडे से उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल शिवरात्रि ने 16 जुलाई को दम तोड़ दिया। यह सूचना मिलने पर शिवा माझी अपने गांव नवापारा ठाकुरपोडी से बहन के गांव लैलूंगा स्थित घियारमुडा पहुंचा। वहां उसने अपनी बहन को मृत अवस्था में पाया।

पुलिस की कार्रवाई

शिवा माझी ने ग्राम कोटवार के माध्यम से थाना लैलूंगा को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की जांच में कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए। प्रार्थी के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति जेठू राम के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। घटनास्थल का मुआयना और प्रकरण का री-क्रिएशन करने के बाद आरोपी जेठू राम को हिरासत में लिया गया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7