भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर के कोटमीसोनार क्रोकोडायल पार्क में नशीली दवा खिलाकर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की पहचान आरोपी दिनेश कुमार टंडन से थी। जब वह दिनेश के बुलावे पर क्रोकोडायल पार्क पहुंची, तो उसे नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर दिया गया और उसके बाद बलात्कार किया गया।
इस दौरान आरोपी का साथी कौशल कुमार बंजारे घटना स्थल पर पहरा दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 328, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए, एसपी विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की।
पुलिस साइबर सेल की मदद से टीम ने मुख्य आरोपी दिनेश कुमार टंडन को डोंगरीडीह, थाना लवन, जिला बलौदा बाजार से और सहयोगी आरोपी कौशल कुमार बंजारे को शिवरीनारायण के तनौद से गिरफ्तार किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

