CG: रायपुर में एडिशनल एसपी निमेष बरैया का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के प्रतिष्ठित अधिकारी निमेष बरैया का आज निधन हो गया। वे वर्तमान में बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के पीछे की वजह पीलिया बताई जा रही है, जिससे वे पिछले कुछ दिनों से जूझ रहे थे।

बीमारी और इलाज की दास्तान

निमेष बरैया को कुछ दिन पहले पीलिया की शिकायत हुई थी। प्रारंभिक इलाज बलरामपुर के स्थानीय अस्पताल में हुआ, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पेशेवर जीवन

निमेष बरैया अपने करियर में उन्होंने बिलासपुर जिले में भी एडिशनल एसपी के रूप में सेवाएं दीं। वे अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे, और जिस जिले में भी उनकी पोस्टिंग रही, वहां के लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे।

शोक की लहर

निमेष बरैया के निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहकर्मी और स्थानीय लोग उनकी सादगी और सेवा भाव को याद कर रहे हैं|निमेष बरैया का इस तरह से जाना पुलिस विभाग और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी यादें और उनकी सेवाएं हमेशा जीवित रहेंगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7