CG : गर्लफ्रेंड के चक्कर में मंदिर में चोरी करने लगा युवक , वारदात के बाद हो जाता था अंडरग्राउंड, मामला शांत पड़ते ही वह हो जाता था फिर सक्रिय, पकड़ा गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग बालोद, पुलिस को लंबे समय से मंदिरों में हो रही चोरियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस लगातार चोर की तलाश में थी, लेकिन चोर इतना शातिर था कि वारदात के बाद अंडरग्राउंड हो जाता था। मामला शांत पड़ते ही वह फिर सक्रिय हो जाता। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने खुलासा किया कि वह चोरी के पैसों से ऐश-मौज करता था और अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देता था। महंगे शौक और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के चक्कर में वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा।

यह भी पढ़े -दुर्ग : युवक की लोहे के तार से गला दबाकर निर्मम हत्या , पारिवारिक विवाद के चलते की गयी युवक की हत्या, परिवार के एक सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में , तीन अन्य शक के घेरे में..

चोरी के पैसों से गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने वाला चोर

पुलिस के मुताबिक, चोर की एक गर्लफ्रेंड भी है। मंदिर से चोरी करने के बाद जो भी जेवरात और पैसे मिलते थे, उससे चोर महंगे गिफ्ट खरीदकर अपनी प्रेमिका को भेंट करता था। चोर को ऐशो आराम की जिंदगी भी पसंद थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह अब तक 6 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने दो बालिग और एक नाबालिग चोर को चोरी के आरोप में पकड़ा है।

पुलिस का बयान

एएसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया, "पकड़े गए चोर लंबे समय से इलाके के मंदिरों में सेंधमारी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पकड़ा गया एक चोर अपनी गर्लफ्रेंड को भी चोरी के पैसों से गिफ्ट दिया करता था। पकड़े गए चोर चोरी के पैसों से ऐश-मौज किया करते थे। चोरों ने कई चोरी की वारदातों में शामिल होने का गुनाह कबूल किया है।"

चोरी का माल और रकम बरामद

पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और 2 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की है। पकड़े गए चोरों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर महेश यादव हाल ही में जेल से छूटा है। जेल से छूटने के बाद वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पकड़ा गया चोर शादी-विवाह के समारोह में भी शामिल होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

निशाने पर रहे ये मंदिर

चोरों ने अब तक बैंगन गुड़ी मंदिर, भेंगारी रामजानकी मंदिर, दुर्गा मंदिर और नगर पंचायत गुरूर के शीतला मंदिर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। गुरूर के शीतला मंदिर से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी में रखे 75,000 रुपये उड़ा लिए थे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7