भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हमले में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चौथी बटालियन माना पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आँखों से उन्हें विदाई दी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं और शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक माओवादी के आईईडी ब्लास्ट में जवान भरत लाल साहू ने अपनी जान गँवाई। यह दुखद घटना हमें हमारे जवानों की निस्वार्थ सेवा और बलिदान की याद दिलाती है। शहीद साहू की वीरता और देशभक्ति हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

