फेमस होने के लिए यूट्यूबर का कारनामा : ट्रेन पटरियों पर साइकिल, गैस सिलेंडर, लोहे की मोटर, और बाल्टी जैसी चीजों को रखकर उसपर से ट्रेन गुजरने का विडियो बनाकर यात्रियों के जिंदगी से करता खिलवाड़ , विडियो वायरल पर लोगों द्वारा यूट्यूबर पर कार्यवाई की मांग , विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर गुलजार शेख को रेल पटरियों पर खतरनाक वस्तुएँ रखते हुए दिखाया गया है। ये घटनाएँ रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। गुलजार शेख, जो खुद को ‘एक्सपेरिमेंट’ करने वाला और ‘हैकर’ बताता है, ने अपने यूट्यूब चैनल ‘गुलजार इंडियन हैकर’ पर यह वीडियो अपलोड किया है। उसके चैनल पर 2.35 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, और वह व्यूज बढ़ाने के लिए बार-बार ऐसी खतरनाक गतिविधियाँ करता रहता है।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर की गतिविधियों में उसने ट्रेन पटरियों पर साइकिल, गैस सिलेंडर, लोहे की मोटर, और बाल्टी जैसी वस्तुएँ रखी हैं। इन घटनाओं में कोई गंभीर हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन ऐसा होने की पूरी संभावना थी। यदि किसी ट्रेन से ये वस्तुएं टकरा जातीं, तो यात्रियों की जान को भारी खतरा हो सकता था। गुलजार इन वस्तुओं पर ट्रेन के गुजरने के बाद उनका हाल दिखाता है, जिससे उसकी यह हरकत और भी डरावनी हो जाती है।

प्रयागराज के लालगोपालगंज इलाके में फिल्माए गए इन वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गुलजार शेख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग उठी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला समेत कई लोग इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं, और रेलवे और पुलिस से इस पर त्वरित कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।

विडियो देखे -

यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह हजारों यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। यूट्यूब पर व्यूज और लोकप्रियता के लिए इस तरह की हरकतें करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक है। समाज में इस तरह की गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7