भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी, बिजनौर के अकबरपुर तिगरी गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो मानवता को हिलाकर रख देती है। यहां एक पिता और उसकी दूसरी पत्नी ने मिलकर मासूमियत को बेरहमी से खत्म कर दिया। 8 और 10 साल की दो बच्चियों, हादिया और आफिया परवीन, को जहर देकर मार डाला गया।
फरमान, जो बच्चियों का पिता है, ने दो साल पहले अपनी पहली पत्नी दिलशाना को तलाक देकर नाजरीन से दूसरी शादी की थी। दिलशाना से हुई ये दोनों बच्चियां, नाजरीन की नजरों में कांटे की तरह चुभती थीं। यही वजह थी कि बच्चियां अपने दादा के पास रह रही थीं, ताकि उनकी सौतेली मां की नफरत का शिकार न बनें।
लेकिन दुर्भाग्य ने उस दिन दस्तक दी, जब दोनों बच्चियां मासूमियत से खेलने के लिए अपनी सौतेली मां के पास पहुंचीं। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ खेलने की बजाय, उन्हें मौत का खेल खेला जाएगा। नाजरीन और फरमान ने मिलकर उन बच्चियों को जहर दे दिया और उनकी मासूम जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म कर दीं।
यह घटना न केवल दिल को झकझोरने वाली है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि क्या कोई इंसान इतना निर्दयी हो सकता है कि अपनी ही संतान को इतनी बेरहमी से मार डाले? पुलिस ने अपराधी पिता और उसकी दूसरी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

