दुर्ग : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन : भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी झड़पें, विडियो देखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं दोनों को चोटें आईं।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शन से पहले भूपेश बघेल ने एक सभा को संबोधित किया और वर्तमान साय सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्यों को रोका जा रहा है और कांग्रेस नेताओं को बेवजह गिरफ्तार किया जा रहा है।

पूर्व CM बघेल ने सवाल उठाया कि यदि सभी मामलों को सीबीआई को सौंपा जा रहा है, तो सतनामी समाज के जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना की जांच क्यों नहीं की जा रही है, जिसकी मांग समाज ने भी की थी।

विडियो देखे - 

भूपेश बघेल ने प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हुई।

इस पूरे घटनाक्रम की जड़ें गिरौदपुरी के महकोनी मंदिर परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी हैं। यह जगह सतनाम समाज के लिए विशेष आस्था का केंद्र है, और वहां हुए घटना से समाज में आक्रोश फैल गया था। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, जबकि समाज ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसी मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS