भिलाई : विश्व आदिवासी दिवस पर प्रगतिशील सीमेंट श्रमिक संघ ने किया मजदूरों के अधिकारों के लिए जुलूस और सभा का आयोजन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर "प्रगतिशील सीमेंट श्रमिक संघ" ने किया जुलूस एवम सभा निकली गयी | ज्ञात हो कि आज विश्व आदिवासी  दिवस के अवसर पर देशभर में अलग अलग रूप से कार्यक्रम किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में  ए सी सी सीमेंट जामुल के श्रमिक संगठन " प्रगतिशील सीमेंट श्रमिक संघ" ने भी जुलूस और सभा का आयोजन किया। जुलूस लेवर कैंप जामुल से शुरू हुई और रावण भाटा में सभा किया गया।  सभा में वक्ताओं ने मुख्य रूप से आदिवासी बहुल इलाकों में खनिज संसाधनों की लूट के लिए किए जा रहे विस्थापन , फर्जी केस , फर्जी मुठभेड़, यौन हिंसा, की घोर निन्दा किया।

 ए सी सी (अदानी ) जामुल में लगातार अदानी प्रबंधक द्वारा 2024 में होने वाली समझौता को  निरस्त करने के लिए सडयंत्र किया जा रहा है। हाल ही में हुए दुर्घटना में मृत आबिद मुहम्मद के परिजनों को मुआवजा देने में नाटकबाजी किया जा रहा है। 

यह दुर्घटना प्रबंधक की लापरवाही, सेफ्टी सुरक्षा में अनदेखी के कारण हुआ है जिसे भी मजदूरों के सर मढ़ने के लिए बार बार मजदूरों से पूछताछ किया जाना, मजदूरों के अंदर डर /भय का माहौल बनाने की कोशिश किया जा रहा है। मजदूर अपने जायज मांगों के लिए आवाज ना उठा सके इसलिए ए सी सी प्रबंधक द्वारा कंपनी के आसपास के इलाकों को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। 

कल को ए सी सी प्रबंधक यह भी कह सकता है कि कंपनी के आसपास की सारी जमीन पर हम कब्जा करना चाहते है। क्या ऐसे कार्यवाही के विरोध में हमे एकजुट आंदोलन नही करना चाहिए?  " प्रगतिशील सीमेंट श्रमिक संघ" और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ( मजदूर कार्यकर्ता समिति ) ने ऐसे तमाम जन विरोधी कार्यों और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दिया है। वक्ताओं में अध्यक्ष (p c s s)  श्री भुवन साहू, संतोष यादव, बड़कू भैया, मोहम्मद अली, सनत जांघेल, धनंजय शर्मा, कलादास देहरिया, jp नायर केजू यादव ,राजू यादव और महेश साहू थे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7