CG ब्रेकिंग : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , राजधानी के एक मकान में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार में लिप्त 6 महिलाओं और 1 पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के तहत सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। बोरियाखुर्द इलाके में स्थित एक घर में यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था, जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस की इस छापेमारी में 6 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय निवासियों की सतर्कता और सक्रियता ने पुलिस को इस अवैध गतिविधि का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और इस अवैध रैकेट को बंद करवाया। 

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है|

यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा भी ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS