CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में लिथियम के नए अध्याय की शुरुआत: देश की पहली लिथियम माइंस की शुरुवात जल्द...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: छग , भारत के खनन क्षेत्र में एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में देश की पहली लिथियम माइंस की शुरुआत होने वाली है। इस ऐतिहासिक परियोजना का ऐलान राज्य के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। 

मंत्री जायसवाल ने बताया कि कटघोरा क्षेत्र में लिथियम का महत्वपूर्ण भंडार पाया गया है, और यह माइंस करीब ढाई सौ हेक्टेयर में फैली होगी। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि भारत लिथियम उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।विश्व में लिथियम के भंडार बहुत ही सीमित हैं |इस भंडार की खोज छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 

छत्तीसगढ़ के अलावा, जम्मू और कश्मीर में भी लिथियम के भंडार पाए गए हैं। राज्य के बस्तर क्षेत्र में भी लिथियम की संभावनाओं का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह कदम छत्तीसगढ़ को देश के खनन मानचित्र पर एक नई पहचान देगा और राज्य की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा।लिथियम माइंस की स्थापना से न केवल स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, बल्कि इससे भारत की ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। 

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS