भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने एक परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। बुधवार की रात, शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा (48 वर्ष), बहन श्रुति शर्मा (19 वर्ष) और घर की एक सदस्य श्रेया शर्मा (24 वर्ष) के साथ चकरभाटा के एक थे। जब वे सकरी मेन रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के पास पहुंचे, तो कार चला रहे अंकित को हल्की झपकी आई, जिसके कारण उनकी कार एक खड़े ट्रेलर से जा टकराई।
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित की मां प्रीति शर्मा और उनकी दोनों बेटियों, श्रेया और श्रुति की मौके पर ही मौत हो गई। श्रेया शर्मा की हाल ही में कानपुर में शादी हुई थी और वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायल चालक अंकित और एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे ने न केवल शर्मा परिवार को बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। परिवार के लोगों के लिए यह एक ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस त्रासदी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

