CG सेक्स काण्ड में बड़ा खुलासा : गिरफ्तार हुआ सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप का फरार मुख्य आरोपी, फ़िल्मी स्टाइल में कालगर्ल को व्यापारियों के पास भेजकर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर ऐंठते थे पैसे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, बलौदाबजार में हुए सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिरीष पांडे को पकड़ लिया है। शिरीष पांडे पिछले पांच महीने से फरार था और उसे राजधानी रायपुर के चंगोरा भांठा से गिरफ्तार किया गया है।

शिरीष पांडे पूर्व विधायक का प्रतिनिधि भी रह चुका है। पुलिस इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे कर सकती है।यह सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप का मामला मार्च 2024 में कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था। मामले के अनुसार, आरोपी शिरीष पांडे और उसका गिरोह बड़े व्यापारियों को अपने जाल में फंसाता था। 

गिरोह ने बलौदा बाजार इलाके में एक साल से अधिक समय तक काम किया। फिल्मी स्टाइल में कालगर्ल को व्यापारियों के पास भेजकर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाई जाती थी, और फिर ब्लैकमेलिंग के जरिए मोटी रकम वसूली जाती थी। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर चार लोगों ने पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS