भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में एक नई बहुद्देशीय एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है, जिसे विधायक रिकेश सेन ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह सेवा भिलाई और दुर्ग के निवासियों को केवल 100 रुपये में अस्पताल से घर मृत शरीर को लाने की सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर श्री सेन ने कहा कि फिलहाल एक एम्बुलेंस वैशाली नगर क्षेत्र के लोगो को उपलब्ध कराई जा रही है| लेकिन जल्द ही यह संख्या बढ़कर तीन से चार हो जाएगी, जिससे लोगों को और भी सुविधाएं मिल सकेंगी।
एम्बुलेंस सेवा की खास बात यह है कि मृत शरीर को अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए यह नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगी। सेवा का संचालन जीवरानी देवी वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है, और इसे पूरी तरह समाजसेवा के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। डॉक्टर अरुण मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि जरूरतमंद लोग क्यूआर कोड या बैंक के माध्यम से मात्र 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे।
इस सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं: 6262888851 और 6262888852। इस पहल से कई परिवारों को राहत व सहायता प्राप्त होगी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

