भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुजरात: रविवार को भरूच में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है जहाँ एक 30 साल के एक शख्स ने 10 महीने की बच्ची से रेप किया. ऐसी हैवानियत 10 माह की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया है | जानकारी के मुताबिक, उसने बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने कहा कि पनोली गांव के एक 30 वर्षीय शख्स ने बच्ची का उस समय उठा लिया जब वह अपनी दादी के साथ खेल रही थी।
वह बच्ची को उठाकर अपने घर ले आया, जिसके बाद उसने दुराचार किया |घटना पर टिप्पणी करते हुए, पुलिस उपायुक्त कुशल ओझा ने कहा कि बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में थी, तभी इलाके का एक व्यक्ति आया और उसे अपने घर पर वेफर्स खिलाने की बात कही कुछ देर बाद जब उसकी दादी ने लड़की की चीखें सुनीं और वहां पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि लड़की के निजी अंगों पर चोट के कारण खून बह रहा था।
बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद लड़की को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोपी की गिरफ्तार कर किया गया है।लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है|
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति बच्चे के माता-पिता का दोस्त था और अक्सर बच्चे के साथ खेलने के लिए उनके घर आता था।
बच्ची की मां एक रेस्टोरेंट में काम करती है और वही उसे अस्पताल लेकर गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि चोटों की गंभीरता और भारी रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत खराब हो गई। बीएनएस और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल मुकदमा चल रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

