भिलाई : वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 10वां स्थापना दिवस: समाज के स्तंभों का सम्मान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका ने 12 सितंबर को सियान सदन कोहका में अपनी 10वीं वर्षगांठ भव्य समारोह के साथ मनाई। इस अवसर पर सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया, जो समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने की, जबकि प्रमुख सलाहकार घनश्याम कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सहगल और सीपी ज्वेलर्स के डायरेक्टर कन्हैयालाल सोनी ने भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। 

घनश्याम कुमार देवांगन ने अपने संबोधन में कहा, “वरिष्ठ नागरिक समाज की धुरी होते हैं। नई पीढ़ी को चाहिए कि वे उनका सम्मान करें और उनके जीवन के अनुभवों से सीखें। यह अनुभव समाज को दिशा और प्रेरणा देते हैं।

समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के रोचक अनुभव और संस्मरण साझा किए, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहे। वरिष्ठ महिलाओं की उपस्थिति भी इस आयोजन की महत्वपूर्ण विशेषता रही, जो समाज में उनके योगदान को दर्शाती है। 

उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रवक्ता भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ घनश्याम कुमार देवांगन द्वारा प्रदान की गयी है |इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका के सभी पदाधिकारी – अध्यक्ष धनीराम साहू, सचिव युवराज साहू, संगठन सचिव शिवप्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष जोहनलाल साहू, और अन्य सदस्य जैसे बाबूलाल साहू, नामदेव मोरे, एन.पी. मिश्रा, कुंजलाल देवांगन, अनुसुइया देवांगन, ए.जी. नायडू, रामायण मिश्रा, सुखीराम, सहदेव राम साहू, फूलचंद साहू, जगदीश राम साहू, शिवप्रसाद सिन्हा, डी.पी. मिश्रा, सूकृतदास गोस्वामी, एच. के. बिसेन, दुलारदास साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, टेकचंद दशरिये, अर्जुन सिंह देवांगन, सुमनसागर सिन्हा, जी.पी. तिवारी, हेमलाल साहू, शिवप्रसाद सिन्हा, गिरधारी लाल सिन्हा, और हेमलाल साहू सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव गजानंद साहू ने किया और आभार प्रदर्शन मेघा वेडनेरकर ने किया। 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS