भिलाई : 12 साल के नाबालिग के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक कृत्य , पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है|जहाँ 12 साल के नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| नाबालिग के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला घटना के बाद से ही पुलिस से छिपता फिर रहा था. सुप्रा पुलिस की एक टीम ने उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गिरफ्तारी वारंट पर जेल ले जाया गया।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुपेला मराठी मोहल्ला निवासी मयूरेश मेश्राम ने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ अप्राकृतिक व्यवहार किया | आरोपी ने बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

 इस मामले में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को सुपेला मराठी मोहल्ला से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS