बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड फिर बढ़ी, 17 सितंबर तक रहेंगे हिरासत में....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हिंसा से जुड़े मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब वे 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था, और तब से उनकी रिमांड को बार-बार बढ़ाया जा रहा है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद रिमांड को सात दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया।                                                                         

यह पूरा मामला गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में स्थित सतनाम समाज के आस्था केंद्र, अमर गुफा के महकोनी मंदिर में हुई तोड़फोड़ से जुड़ा है। असामाजिक तत्वों ने यहां गंभीर रूप से तोड़फोड़ की थी, जिससे पूरे समाज में भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद समाज ने सीबीआई जांच की मांग की थी और बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे।

राज्य सरकार ने पहले ही इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे, वहीं पुलिस ने कई संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। विधायक देवेंद्र यादव के साथ सैकड़ों आरोपियों को इस हिंसा के मामले में गिरफ़्तार किया गया था, और अब तक यादव की न्यायिक रिमांड चार बार बढ़ाई जा चुकी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS