संविदा भर्ती : छत्तीसगढ़ मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 192 संविदा पदों के लिए भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2024...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। इस योजना के अंतर्गत कुल 192 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संविदा पदों के लिए जिलावार विज्ञापन जारी किया गया है। इस विज्ञापन में हर जिले के पदों की जानकारी, आवेदन का प्रारूप और नियम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राज्य की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित जिलों की वेबसाइटों पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

192 पदों पर संविदा नियुक्ति:

इस योजना के तहत कुल 192 पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें से:

- जिला पंचायत स्तर पर 62 पद

- विकासखण्ड स्तर पर 130 पद हैं।  

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि:

- अंतिम तिथि:18 सितंबर 2024

- आवेदन जमा करने का समय: कार्यालयीन समय के दौरान शाम 5 बजे तक

- स्थान: संबंधित जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नाम से

- विशेष ध्यान: एक उम्मीदवार केवल एक जिले में आवेदन कर सकता है; एक से अधिक जिलों में आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त होंगे।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर है, जहां संविदा पदों पर काम करने का मौका मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से आवेदन कर युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS