भिलाई : चलती क्लास के बीच भरभराकर गिरा स्कूल की छत का प्लास्टर , 2 बच्चो को आई चोट , मची मची अफरा तफरी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज सुबह बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-2 स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में एक हादसा होते-होते टल गया। कक्षा 4 की क्लास के दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया, जिससे पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो बच्चे, समर और राघव, को मामूली चोटें आईं। स्कूल की प्राचार्या प्रियंका शुक्ला ने तत्काल एक्शन लेते हुए बच्चों को अस्पताल भेजा और उनके माता-पिता को सूचित किया। बच्चों की चोटें गंभीर नहीं थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही घटना की जानकारी मिली, नगर निगम भिलाई की टीम और दुर्ग जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय के अधिकारी राजेश ओझा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्लासरूम का निरीक्षण किया जिसमे छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिससे बच्चों को हल्की चोटें आईं। उन्होंने पैरेंट्स से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि बच्चे अब ठीक हैं और किसी गंभीर चिंता की बात नहीं है।

घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने संपूर्ण बिल्डिंग का विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण कराया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और कोई ऐसी स्थिति न हो। फिलहाल, क्लासरूम को बंद कर दिया गया है और स्कूल की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। 

यह घटना स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और नियमित निरीक्षण की जरूरत पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है। हालांकि, सौभाग्य से इस बार कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन ऐसी घटनाओं से बचने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS