छत्तीसगढ़ सरकार का श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा: 57,000 श्रमिकों को 49.43 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता, विश्वकर्मा जयंती पर होगा वितरण...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के श्रमिकों के लिए एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत, 57,000 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को 49.43 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। यह वितरण 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 'श्रमिक सम्मेलन' में रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। 

इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रमिकों और उनके परिवारों को मिनीमाता महतारी जतन योजना, सायकल सहायता योजना, सिलाई मशीन सहायता योजना, औजार सहायता योजना, छात्रवृत्ति योजना और कई अन्य लाभकारी योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्य रूप से 47,726 निर्माण श्रमिकों को 38.37 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, असंगठित कर्मकारों को 9.86 करोड़ रुपये और श्रम कल्याण मंडल के तहत 2,496 श्रमिकों को 1.19 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। इन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को साइकिल, सिलाई मशीन, श्रमिक सुरक्षा उपकरण, छात्रवृत्ति, और आवास सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए यह बड़ा कदम उन्हें सशक्त बनाने और उनके जीवनस्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS