रायपुर के 'ऑन द रॉक्स' डांस-बार में चाकूबाजी की घटना: डांस फ्लोर पर टकराव से शुरू हुआ विवाद, बाउंसरों के साथ झगड़े का वायरल वीडियो, एक युवक हुआ घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर के VIP रोड स्थित "ऑन द रॉक्स" डांस-बार में शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब डांस फ्लोर पर टकराव के बाद युवाओं के बीच झगड़ा हो गया और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद करीब रात 10 बजे हुआ, जब डांस फ्लोर पर दो गुटों के बीच हल्की टक्कर से झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई, और तभी एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, चाकू के इस्तेमाल की पुष्टि अब तक पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

इस घटना के बाद बार के बाउंसर मौके पर स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी कुछ युवाओं की बहसबाजी हो गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाउंसर विवाद में शामिल युवकों को बार से बाहर निकाल रहे हैं। 

इस झगड़े में एक युवक के जांघ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस को इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पूरा विवाद रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

वीडियो वायरल:

इस घटना के बाद बाउंसरों और युवाओं के बीच हुई बहसबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बाउंसर बार के बाहर झगड़ते युवकों को धक्का देकर निकाल रहे हैं, जबकि अन्य लोग इस हंगामे को देखते रहे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS