ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से पुलिस ने थाने की पूछताछ: प्रोफेसर पर हमले के मामले में नया मोड़...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल महाविद्यालय के एक प्रोफेसर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ भिलाई 3 थाने में सीएसपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी मनीष ध्रुव के समक्ष हुई। मामले में पुलिस ने चैतन्य बघेल का मोबाइल जब्त कर लिया है|

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैतन्य के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता और महापौर निर्मल कोसरे भी थाने में मौजूद रहे। पूछताछ के बाद, मीडिया से बातचीत में चैतन्य ने कहा, पुलिस ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया था। मैंने अपना बयान दर्ज कराया है। विवेचना जारी है, बाकी पुलिस बताएगी।

मामला क्या है?

यह मामला 19 जुलाई को घटित हुआ, जब हिन्दी प्रोफेसर विनोद शर्मा पर तीन बाइक सवार युवकों ने रॉड-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें एयर एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

प्रोफेसर पर हमले के पीछे सुपारी देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के रीवा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चैतन्य को नोटिस भेजा गया। कुल मिलाकर, अब तक मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

फरार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई

इस घटना में चैतन्य बघेल के करीबी सहयोगियों प्रवीर शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार अब भी फरार हैं। इन तीनों के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है और जानकारी देने वाले को 10,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

इस मामले ने न केवल स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है, बल्कि यह पूरे राज्य में चर्चा का विषय भी बन गया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS